नोएडा। सेक्टर-14ए स्थित श्री सिद्धपीठ शनि मंदिर में कल (3 अगस्त) 15वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे पावन हवन-यज्ञ के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
सांसद डॉ. महेश शर्मा करेंगे उद्घाटन
हवन-यज्ञ के उपरांत कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा करेंगे। इस अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष होंगे विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम तथा नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कांवड़ियों की सेवा के लिए व्यापक इंतजाम
समिति के अनुसार, शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


