[gtranslate]
[gtranslate]

मानसिक तनाव में छात्र ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग

नोएडा। कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र स्थित गौड़ यमुना सिटी सोसायटी में रहने वाले एक छात्र ने बुधवार को पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्र को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परीक्षा परिणाम को लेकर था तनाव
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी का था छात्र
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मेरठ के दौराला कस्बा स्थित बंगला कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र कार्तिक शर्मा के रूप में हुई है। वह यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था।

सोसायटी में किराये पर रहता था
कार्तिक गौड़ यमुना सिटी सोसायटी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें