[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-71 अंडरपास से सेक्टर-76 तक सड़क बार-बार टूटी, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-71 अंडरपास से सेक्टर-76 तक बनी सड़क के बार-बार खराब होने पर सख्त रुख अपनाया है। सीईओ कृष्ण करुणेश के निर्देश पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी में लापरवाही के मामले में संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अधिकारियों से भी मांगा गया जवाब

निर्माण के दौरान सड़क की गुणवत्ता की निगरानी करने वाले नोएडा प्राधिकरण के सर्किल अधिकारी, प्रबंधक और जूनियर इंजीनियर को भी शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया। इन अधिकारियों से पूछा गया है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता की निगरानी में किस स्तर पर चूक हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

दो साल पहले हुई थी सड़क की मरम्मत

करीब दो साल पहले मैसर्स जीत कंस्ट्रक्शन ने इस सड़क की मरम्मत का काम किया था। मरम्मत के कुछ समय बाद ही सड़क फिर खराब होने लगी। शुरुआत से ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए और कई स्थानों पर तारकोल जमा होने के साथ उखड़ गया।

जांच में सामने आई निर्माण में लापरवाही

सड़क की लगातार बिगड़ती स्थिति के बाद प्राधिकरण ने निर्माण की गुणवत्ता और काम के दौरान अधिकारियों की निगरानी की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी में लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। इसी आधार पर ठेकेदार से सड़क के जल्द खराब होने का कारण पूछा गया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें