[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस सेक्टर में 970 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस और मेडटेक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के साथ अस्पतालों में सामने आने वाली वास्तविक चिकित्सा जरूरतों को तकनीकी समाधान में बदलने की दिशा में नई पहल की गई है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र की जरूरतों को तकनीक और नवाचार से जोड़ते हुए प्रदेश में मेडटेक उद्योग को बढ़ावा देना है।

 यूपीआईटीएस-2026 में दो एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपीआईटीएस-2026 के दौरान जिम्स के इंक्यूबेशन सेंटर और इन्वेस्ट यूपी की ओर से फार्मा एवं मेडटेक स्ट्रैटेजिक सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान यूपी यीडा के साथ 970 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाले दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

 दो कंपनियां मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में करेंगी निवेश

समझौते के तहत सुधीर श्रीवास्तव इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में 800 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। वहीं, यूनिवलैब्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 170 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है। दोनों प्रस्तावित निवेश प्रदेश में मेडिकल डिवाइस और मेडटेक क्षेत्र को विस्तार देने से जुड़े हैं।

औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कदम

जिम्स निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्त ने बताया कि प्रस्तावित निवेश को प्रदेश में मेडिकल डिवाइस निर्माण, नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सामने आने वाली वास्तविक चिकित्सा जरूरतों को तकनीकी समाधानों से जोड़ने से स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें