[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के मुरादगढ़ी में फायरिंग का मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

नोएडा।रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने मुरादगढ़ी गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित बंटी उर्फ मलिंगा को रविवार रात करीब एक बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, मुठभेड़ के बाद भाग रहे उसके भाई बबलू को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

घर में घुसकर की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को मुरादगढ़ी गांव में गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने एक घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी दौरान हीरी पुत्र कंछिद और मनीष पुत्र सतीश को गोली मार दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने बंटी उर्फ मलिंगा समेत नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस टीम पर आरोपित ने की फायरिंग

रविवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर रबूपुरा पुलिस कार्गो टी-प्वाइंट पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नगला हुकम सिंह की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे बंटी उर्फ मलिंगा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बंटी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

चोरी की आर-15 बाइक भी बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और यामाहा आर-15 बाइक बरामद की। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक, बाइक के संबंध में गुरुग्राम के सुशांत लोक ईस्ट जोन थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें