[gtranslate]
[gtranslate]

नोए़डा के इंडिया एक्सपो मार्ट में बायोएनर्जी टेक एक्सपो-2026 की तैयारी तेज, 12 अगस्त को आएंगे मुख्यमंत्री योगी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से उद्योग जगत के विशेषज्ञ, निवेशक, प्रतिनिधि और नीति-निर्माता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त को एक्सपो में पहुंचेंगे।

डीएम मेधा रूपम ने तैयारियों की समीक्षा की

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन और कानून-व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों के आने की उम्मीद

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि एक्सपो में बड़ी संख्या में देश-विदेश के प्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े लोग पहुंचेंगे। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें