[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सोसायटी में अगरबत्ती बनी विवाद की वजह, पड़ोसी पिता-पुत्र पर मारपीट का केस

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टिया सोसायटी में फ्लैट के बाहर गैलरी में अगरबत्ती जलाने को लेकर दो पड़ोसी आमने-सामने आ गए। आरोप है कि अगरबत्ती के धुएं को लेकर नाराज एक पड़ोसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी मां-बेटी से मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत सेक्टर-113 थाने में दर्ज कराई है।

पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

सोसायटी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोसी दिलीप कुमार और उनके बेटे ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। दीपक की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने बुधवार को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगरबत्ती, जूते की रैक और साइकिल खड़ी करने पर था विवाद

दीपक अपने परिवार के साथ प्रतीक विस्टिया सोसायटी में रहते हैं। उनके पड़ोस में दिलीप कुमार का परिवार रहता है। आरोप है कि दीपक की पत्नी ज्योतिका और बेटी फ्लैट के बाहर गैलरी में अगरबत्ती जलाते हैं, जिससे आसपास खुशबू रहती है। वहीं दिलीप और उनका बेटा इसका विरोध करते थे। उनका कहना था कि अगरबत्ती के धुएं से अस्थमा पीड़ित पत्नी को परेशानी होती है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अगरबत्ती जलाने के अलावा जूते की रैक और साइकिल खड़ी करने को लेकर भी पड़ोसी आपत्ति जताते थे। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें