नोएडा में बिजली व्यवस्था धड़ाम: सेक्टर-22 से हाजीपुर तक घंटों गुल रही सप्लाई, कंट्रोल रूम में शिकायतों की बाढ़!

Noida News: नोएडा को ‘नो पावर कट जोन’ कहा जाता है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। कई सेक्टरों और गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि हालात गांवों से भी बदतर हो गए हैं।

रातभर ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग

सेक्टर-22 में पूरी रात बिजली की ट्रिपिंग जारी रही, जबकि हाजीपुर में सोमवार रात बिजली बाधित रही। सेक्टर-100 में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने के कारण करीब तीन घंटे तक सप्लाई ठप रही। बार-बार बिजली जाने से लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए और कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए।

पार्क और छतों पर बितानी पड़ी रात

बिजली नहीं होने से लोगों को घरों में रहना मुश्किल हो गया। कई परिवारों ने गर्मी से बचने के लिए पार्क, सड़क और छतों पर रात बिताई। सेक्टर-15 में रात में गई बिजली मंगलवार सुबह जाकर सुचारू हो सकी। सेक्टर-12, 15, 19, 20 समेत कई इलाकों में उपभोक्ता बिजली संकट से जूझते रहे।

शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत

उपभोक्ताओं ने कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कई जगह घंटों तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती दिखी।

रातभर फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे अभियंता

बढ़ती बिजली मांग के बीच विद्युत निगम के अभियंता और कर्मचारी पूरी रात फील्ड में सक्रिय रहे। सेक्टर-129 की ग्रीन बेल्ट में टूटे 33 केवी लाइन के तार को भी देर रात दुरुस्त किया गया।

अधिकारी लगातार करते रहे निगरानी

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार पटेल, अधिशासी अभियंता मोहित दीक्षित, शशिकांत और एई अनुराग सक्सेना समेत कई अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आपूर्ति व्यवस्था संभालते रहे। वहीं मुख्य अभियंता एसके जैन कंट्रोल रूम से जिले की बिजली व्यवस्था पर नजर बनाए रहे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें