[gtranslate]
[gtranslate]

सपा के कैंडल मार्च पर पुलिस की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं को घर भेजा

नोएडा। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट और नोएडा स्टेडियम के पास एकत्र होकर कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की। इस दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी की भी योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी

नोएडा पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका का हवाला देते हुए सख्ती दिखाई। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल सपा नेताओं और समर्थकों को बसों में बैठाकर उनके घर भिजवा दिया तथा किसी को भी कैंडल मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी।

सपा ने समर्थन में किया था आह्वान

समाजवादी पार्टी के महानगर पदाधिकारियों ने रविवार शाम सात बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-1 से सोनम वांगचुक के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने की अपील की थी। पार्टी का कहना था कि यह मार्च नीट परीक्षा में कथित धांधली और उससे जुड़े छात्रों के मुद्दे पर भी समर्थन जताने के लिए आयोजित किया जा रहा था।

कैंप कार्यालय के बाहर पुलिस रही तैनात

कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस दोपहर से ही नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-53 स्थित सपा कैंप कार्यालय के आसपास तैनात हो गई। सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को कैंप कार्यालय के पास ही रोक दिया गया। आश्रय गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया और शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें