16 जुलाई को भक्ति के रंग में रंगेगा नोएडा, निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

 नोएडा। नोएडा की सड़कों पर 16 जुलाई से भक्ति, संस्कृति और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

2. विदेशी फूलों से सजेगा रथ

रथयात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के रथ को विदेशी फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी और हरिनाम संकीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

3. पांच स्थानों पर लगेगा छप्पन भोग

यात्रा के दौरान पांच प्रमुख स्थानों पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

4. छह हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद

इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित इस रथयात्रा में करीब छह हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष इस्कॉन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रथयात्रा को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें