नोएडा: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नोएडा महानगर ने चलाया सेवा अभियान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेंट्रल पार्क सेक्टर-71 और सेक्टर-70 में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शरबत वितरित कर राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रमों के क्रम में सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। रक्तदान शिविर में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसके बाद सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में रह रही मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बेसहारा महिलाओं के बीच फल वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और जनकल्याण को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव का जीवन समाज के कमजोर, किसान, युवाओं और वंचित वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिन पर जनसेवा के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। वहीं, पार्टी नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और समाज सेवा को समय की आवश्यकता बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें