नोएडा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! बस यात्रा हुई सस्ती, इन रूटों पर यात्रियों की होगी बड़ी बचत; पड़े पूरी खबर

नोएडा और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने बड़ी राहत दी है। निगम ने नोएडा से संचालित होने वाली रोडवेज बसों के किराए में संशोधन करते हुए नई किराया सूची लागू कर दी है। नए ढांचे के तहत यात्रियों को अब न्यूनतम 7 रुपये और अधिकतम 413 रुपये तक का किराया देना होगा। इस फैसले से रोजाना बसों से सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और आम यात्रियों की यात्रा लागत में कमी आएगी।

परिवहन निगम के अनुसार, दूरी और परिचालन लागत की वार्षिक समीक्षा के आधार पर किराए में बदलाव किया गया है। संशोधित किराया लागू होने के बाद कई प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को पहले की तुलना में कम किराया देना होगा। नई सूची में नोएडा से सेक्टर-37 तक का न्यूनतम किराया 7 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि देहरादून के लिए अधिकतम 413 रुपये किराया तय किया गया है।

किराया कटौती का लाभ नोएडा से संचालित कई महत्वपूर्ण मार्गों पर मिलेगा। इनमें नोएडा-मेरठ-हरिद्वार, नोएडा-बुलंदशहर-चंदौसी, नोएडा-बुलंदशहर-एटा, नोएडा-मथुरा-बरसाना, नोएडा-शिकोहाबाद और नोएडा-बुलंदशहर-बदायूं जैसे रूट शामिल हैं। इन मार्गों पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अब पहले से कम किराया चुकाना पड़ेगा।

यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में ई-बसों की चार्जिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। सिटी पार्क और कासना बस डिपो में हाई-कैपेसिटी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ई-बसों का संचालन अधिक सुचारु होगा। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि किराया कम होने और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में सुधार से अधिक लोग रोडवेज बसों का उपयोग करेंगे, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें