[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

  नोएडा ।  नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 42वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

पुष्पांजलि अर्पित कर किया नेताओं को याद

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता में योगदान को याद किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक और राष्ट्रीय योगदान को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

महानगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रवक्ता पवन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरे सिंह नागर, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी और डॉ. सीमा मौजूद रहीं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, गौरव गुगना, सुरेंद्र सिंह रावत, अरुण प्रधान, सतीश पांचाल, आसिफ खान और मनोज तिवारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें