
नोएडा । नोएडा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर 31 अक्टूबर को कंट्रोल रूम के सदस्यों के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान उन्होंने महारैली के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
कंट्रोल रूम के सदस्यों ने बताई तैयारियों की जानकारी
बैठक में कंट्रोल रूम के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को महारैली से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर कंट्रोल रूम वेस्ट जोन के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकारनाथ सिंह, कंट्रोल रूम सदस्य और नोएडा कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, नोएडा महानगर महासचिव रामकुमार शर्मा, गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष मनोज कौशिक, पीसीसी सदस्य सूरज झा और सेवादल के विक्रांत पराशर मौजूद रहे।


