[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: आईएमएस में खेला गया डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग का फाइनल

विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग का फाइनल रोमांचक रहा। आईएमएस वॉरियर्स और मिगसन चैंपियंस के बीच खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 6-6 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें मिगसन चैंपियंस ने जीत दर्ज कर लीग का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने बढ़ाया रोमांच

आईएमएस की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि फाइनल में शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। तेज पासिंग, गोल करने के प्रयास और मजबूत डिफेंस ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी और निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में मिगसन चैंपियंस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

युवाओं के विकास में खेलों की अहम भूमिका

आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आईएमएस भविष्य में भी युवाओं को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेमीफाइनल में भी दिखा रोमांचक मुकाबला

फाइनल से पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में आईएमएस वॉरियर्स ने स्टेलारिन एफसी को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मिगसन चैंपियंस और विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मिगसन चैंपियंस ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें