[gtranslate]
[gtranslate]

UPI पर MDR शुल्क के विरोध में नोएडा कांग्रेस का प्रदर्शन: राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पुरुषोत्तम नागर ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

नोएडा। यूपीआई भुगतान पर लागू किए जाने वाले नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को नोएडा महानगर कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

कांग्रेस ने व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की जताई चिंता

मुकेश यादव ने कहा कि नए शुल्क ढांचे से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम लोगों और व्यापारियों के लिए सुलभ बनाए रखना जरूरी है। कांग्रेस ने सरकार से नए MDR प्रावधान को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन

केंद्र के नए ढांचे के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) UPI लेनदेन में ₹2,000 से अधिक की राशि पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। हालांकि, सरकार के अनुसार ग्राहक से UPI भुगतान के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और लगभग 96 प्रतिशत P2M लेनदेन प्रभावित नहीं होंगे।

 

पुरुषोत्तम नागर ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि केंद्र सरकार को इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ये कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में मुकेश यादव, शहाबुद्दीन, फिरे सिंह नागर, पुरुषोत्तम नागर, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, संजय तनिजा, राहुल पांडे, डॉ. सीमा, रामकुमार शर्मा, वसील, सुशील कुमार नवानी और सुरेंद्र रावत समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें