नोएडा: सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र में हादसा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच; प्राथमिकी दर्ज

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक बिना संकेत ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक सीधे डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के चंदेरू गांव निवासी राजीव नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और सेक्टर-66 के मामूरा गांव में किराये पर रहता था। रविवार रात वह सेक्टर-18 से अपने कमरे की ओर लौट रहा था, तभी सेक्टर-54 के पास एलिवेटेड रोड पर यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजीव को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली भेजा गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें