ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में सफाई अभियान तेज, सड़कों के किनारे घास कटाई और मरम्मत कार्य जारी


ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। आरडब्ल्यूए बीटा-1 के प्रयासों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डिवीजन-5 के सहयोग से सेक्टर में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के तहत 24 मीटर रोड पर घास की कटाई और सड़कों के किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित ठेकेदार की ओर से सेक्टर में सड़क किनारे गड्ढों को भरने का काम भी किया जा रहा है, जिससे आवागमन को सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही कई स्थानों पर मशीनों की मदद से घास की नियमित कटाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई दे।

सड़कों के किनारे पटरी की ड्रेसिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इससे न केवल सड़कें अधिक सुरक्षित हो रही हैं, बल्कि सेक्टर की समग्र सुंदरता में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सेक्टर के अंदर और बाहर नियमित सफाई बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाकर निवासियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें