[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में राजस्थान कल्याण परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, विक्रम अग्रवाल बने अध्यक्ष

नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद की वार्षिक कार्यकारिणी (2026-27) के गठन हेतु चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार रात सेक्टर-18 स्थित सागर रत्ना में चुनाव अधिकारी महेंद्र शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

विक्रम अग्रवाल को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

 

चुनाव अधिकारी महेंद्र शाह ने घोषणा करते हुए बताया कि परिषद की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 21 सदस्यों ने ही नामांकन किया था। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विक्रम अग्रवाल को अध्यक्ष, राजीव गुप्ता को महासचिव तथा अनिल जैन को कोषाध्यक्ष चुना।

इसके अलावा राजेश खंडेलवाल एवं रंजू माथुर को उपाध्यक्ष, नरेश सोढ़ानी को सचिव, पवन जिंदल को सह सचिव तथा प्रदीप गर्ग को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा कार्यभार

बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प

 

नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद ने उन पर जो सामाजिक जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह अपनी पूरी टीम के साथ समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारी महेंद्र शाह का शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें