[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में अफसरशाही का दबाव: बैठक के दौरान बिगड़ी डिप्टी कमिश्नर की तबीयत, ICU में भर्ती

नोएडा। सेक्टर-148 स्थित जीएसटी कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विभाग के कुछ अधिकारियों का आरोप है कि बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर के बीच कार्यों की प्रगति को लेकर तीखी बातचीत हुई थी। अधिकारियों का दावा है कि वेद प्रकाश सिंह ने हाल के दिनों में पुलिस भर्ती ड्यूटी और जनगणना कार्यों में कर्मचारियों की व्यस्तता का हवाला देते हुए लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ समय मांगा था। आरोप है कि इसके बावजूद उनके साथ कठोर व्यवहार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग के कई अधिकारी लंबे समय से कार्य के दबाव और बैठकों में होने वाले व्यवहार को लेकर असंतोष जता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहला अवसर नहीं है जब किसी अधिकारी की तबीयत कार्यस्थल के तनाव के बीच बिगड़ी हो। विभाग के भीतर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार वेद प्रकाश सिंह को बेहोशी की हालत में लाया गया था, जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दे दी गई है और विभाग के कई अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। वहीं विभागीय स्तर पर भी मामले को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें