[gtranslate]
[gtranslate]

आठ वर्षीय बेटी से मिलने की आस में पति के घर के बाहर धरने पर बैठी मां

 ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में अपनी आठ वर्षीय बेटी से मिलने और उसे वापस पाने की उम्मीद में एक महिला रविवार शाम अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। देर रात तक वह वहीं डटी रही और बेटी से मिलवाने की मांग करती रही।

छह महीने से बेटी से नहीं मिलने देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि पिछले छह महीनों से उसे न तो अपनी बेटी से मिलने दिया जा रहा है और न ही बच्ची को उसके पास भेजा जा रहा है। कई बार प्रयास करने के बावजूद उसे बेटी से मिलने का अवसर नहीं मिला।

2016 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मधु बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2016 में दनकौर कोतवाली क्षेत्र के देवटा गांव निवासी युवक से हुई थी।

गुरुग्राम में नौकरी करता है पति

महिला का पति गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला अपनी बेटी को वापस पाने की मांग पर अड़ी रही। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी रही और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें