नोएडा। दक्षिण भारतीय व्यंजनों के शौकीनों के लिए खास फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। द गौर सरोवर प्रीमियर के सिग्नेचर रेस्टोरेंट ‘फ्लेवर्स’ में ‘द विरुंधु टेबल’ फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। यह उत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर 2026 तक चलेगा।
इडली-डोसा से आगे मिलेगा दक्षिण भारत का पारंपरिक स्वाद
इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में लोगों को सिर्फ इडली और डोसा ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के पारंपरिक, स्थानीय और शाही व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। तमिल भाषा में ‘विरुंधु’ का अर्थ ‘दावत’ होता है।
एनसीआर के फूड लवर्स को मिलेगा खास अनुभव
इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली और एनसीआर के खाने के शौकीनों को दक्षिण भारत के सुदूर इलाकों और पारंपरिक रसोईघरों के उन खास स्वादों से रूबरू कराना है, जो आमतौर पर बड़े शहरों के रेस्टोरेंट में आसानी से नहीं मिलते।
मास्टरशेफ शिवा पेश कर रहे पारंपरिक रेसिपीज
फूड फेस्टिवल की प्रमुख खासियत मास्टरशेफ शिवा हैं, जिन्होंने दक्षिण भारत की सदियों पुरानी और धीरे-धीरे लुप्त होती पारिवारिक रेसिपीज को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। मेहमानों को शेफ से बातचीत करने और व्यंजनों के पीछे की कहानी जानने का अवसर भी मिलेगा।


