[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के मधु सिंह ने ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उपनिरीक्षक ने जीता स्वर्ण पदक

नोएडा। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की उपनिरीक्षक मधु सिंह ने हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। उन्होंने महिला सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

फाइनल में एकतरफा जीत

उपनिरीक्षक मधु सिंह ने फाइनल मुकाबले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अनुभवी खिलाड़ी एचटी चानू को 7-0 के एकतरफा स्कोर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुकाबले में उन्होंने शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा।

23 से 30 जुलाई तक चल रही प्रतियोगिता

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से 23 से 30 जुलाई के बीच हैदराबाद में ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

स्वर्ण पदक जीतने पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आईपीएस विजय प्रकाश ने उपनिरीक्षक मधु सिंह को पदक और सम्मान प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें