[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की खुशबू वर्मा खुराना ने जीता मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब, बढ़ाया देश का मान

नोएडा।नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस एस्पासिया सोसायटी की निवासी खुशबू वर्मा खुराना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से नोएडा में खुशी का माहौल है।

कॉरपोरेट प्रोफेशनल और लोकप्रिय लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं खुशबू

खुशबू वर्मा खुराना एक सफल कॉरपोरेट प्रोफेशनल, समर्पित मां और प्रसिद्ध लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनकी मजबूत पहचान है। अपने सकारात्मक विचारों, प्रेरणादायक कंटेंट और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से वह हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं।

महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में भी सक्रिय

मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब जीतने वाली खुशबू वर्मा खुराना सामाजिक संस्था सखा एक पहल की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह मानव कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पशु संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनका मानना है कि सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के लिए योगदान देने का माध्यम भी होनी चाहिए।

ग्लैमर के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बनीं खुशबू

खुशबू वर्मा खुराना ने अपनी उपलब्धि से यह साबित किया है कि आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच के जरिए बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। वह ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। उनकी सफलता कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें