[gtranslate]
[gtranslate]

इंडिया बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो से यूपी के ग्रीन एनर्जी मिशन को मिलेगी रफ्तार

नोएडा।इंडिया बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो 2026 से उत्तर प्रदेश के ग्रीन एनर्जी मिशन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। एक्सपो का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त को एक्सपो में शामिल होंगे। इंडियन फेडरेशन आफ ग्रीन एनर्जी और उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।

बायोएनर्जी और निवेश के अवसरों का होगा प्रदर्शन

एक्सपो में उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील नीतिगत माहौल, बायोमास संसाधनों, तेजी से बढ़ती एथनाल और कंप्रेस्ड बायोगैस क्षमता के साथ बायोएनर्जी वैल्यू चेन में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके जरिए प्रदेश में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने रखा जाएगा।

उद्योग और निवेशकों को एक मंच पर लाने की तैयारी

एक्सपो में देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों, टेक्नोलाजी प्रदाताओं, शोधकर्ताओं और इनोवेटर्स को एक मंच पर लाया जाएगा। इसका उद्देश्य निवेश को गति देने के साथ तकनीकी साझेदारी और सहयोग को बढ़ावा देना है।

ग्रीन फ्यूल और कम कार्बन तकनीक पर होगा मंथन

बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े उद्योग जगत के विशेषज्ञ बायोएनर्जी, ग्रीन फ्यूल और कम कार्बन वाली तकनीक पर अपने विचार साझा करेंगे। एक्सपो के माध्यम से नई तकनीकों, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें