आईटीआई में बेटियों की बढ़ी भागीदारी, तकनीकी ट्रेड बन रहे पहली पसंद

 नोएडा। सेक्टर-31 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्राओं का तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में छात्राओं के प्रवेश में करीब 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अब बेटियां पारंपरिक ट्रेडों तक सीमित न रहकर तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

 इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कोपा बने पहली पसंद

आईटीआई में छात्राएं इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) जैसे तकनीकी ट्रेडों को तेजी से अपना रही हैं। वहीं कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में भी बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इस वर्ष तकनीकी ट्रेडों में उनकी भागीदारी पहले के मुकाबले अधिक रही है।

दो वर्षों में 92 छात्राओं को मिला रोजगार

संस्थान के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कुल 304 विद्यार्थियों में 36 छात्राएं थीं, जबकि वर्ष 2025 में कुल प्रवेश बढ़कर 421 हो गए, जिनमें 66 छात्राएं शामिल हैं। पिछले दो वर्षों में संस्थान की 92 छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिल चुका है, जो तकनीकी शिक्षा की बढ़ती उपयोगिता को दर्शाता है।

 जागरूकता अभियान से बढ़ी तकनीकी शिक्षा की स्वीकार्यता

छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने के लिए संस्थान ने विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए। इन अभियानों के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों का कहना है कि डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों के विकल्प मौजूद होने के बावजूद तकनीकी ट्रेडों के प्रति छात्राओं का रुझान लगातार मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें