नोएडा में ‘पति, प्रेमिका और ब्लैकमेल’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 6 लाख ऐंठने और जानलेवा हमले का केस दर्ज

नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और एक युवती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही एक युवती ने उसके पति से नजदीकियां बढ़ाईं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसके बाद युवती ने कथित तौर पर पति को बदनाम करने और कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूल लिए। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब पत्नी ने दोनों को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

‘बदनामी’ का डर दिखाकर 6 लाख रुपये लेने का आरोप

पीड़िता के अनुसार जनवरी 2025 में उनकी शादी एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत युवक से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में फेज-2 क्षेत्र की एक युवती उनके पति के संपर्क में आई। आरोप है कि दोनों के बीच संबंध बनने के बाद युवती ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। शिकायत में दावा किया गया है कि परिवार और समाज में बदनाम करने तथा कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर करीब छह लाख रुपये ऐंठ लिए गए। महिला का कहना है कि 5 मई 2025 को जब वह घर पहुंचीं तो पति और युवती को साथ देखकर विरोध किया, जिसके बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया।

लेबर चौक पर हमला कराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

महिला ने आरोप लगाया कि 29 सितंबर 2025 को भंगेल स्थित लेबर चौक पर काम से जाते समय आरोपित युवती ने पांच-छह लोगों से उन पर हमला करवाया। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत पहले ऑनलाइन माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई थी, जिसके आधार पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पुराना विवाद है और जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि संबंधित पक्षों के बीच बाद में समझौता हो चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें