[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में छुट्टियों में भी स्कूल पहुंचेंगे प्रधानाध्यापक? आदेश से शिक्षकों में हलचल, गर्मी की छुट्टियों में भी बढ़ी टेंशन

Noida News : नोएडा में गर्मी की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूलों में लगे स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप और अन्य आईसीटी उपकरणों की सुरक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सभी विद्यालयों को उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानाध्यापकों को दी गई जिम्मेदारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर कहा है कि स्कूलों में विभागीय, सीएसआर और अन्य योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए गए स्मार्ट क्लासरूम सेट, इन्वर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखा जाए। इन संसाधनों की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापकों की होगी।

20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

जिले के बेसिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। छुट्टियों के दौरान स्कूलों में नियमित गतिविधियां बंद रहेंगी, लेकिन विद्यालय परिसरों और उपकरणों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

मजबूत ताले और पौधों की देखभाल के निर्देश

बीएसए राहुल पवार ने कहा कि ऐसे निर्देश हर साल जारी किए जाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन को कमरों में मजबूत ताले लगाने और स्कूल परिसर में लगे पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

शिक्षकों में चर्चा का विषय बना आदेश

कुछ शिक्षकों का कहना है कि छुट्टियों में भी स्कूल आकर निगरानी करने की जिम्मेदारी मिलने से प्रधानाध्यापकों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है। वहीं विभाग का मानना है कि करोड़ों रुपये के उपकरणों और स्कूल संपत्ति की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें