[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-77 की ग्रह प्रवेश सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग से ग्रैंड विटारा कार चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन

नोएडा । नोएडा सेक्टर-77 स्थित ग्रह प्रवेश सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग से चोर ग्रैंड विटारा कार चोरी कर ले गए। पार्किंग में कार नहीं मिलने पर पीड़िता को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

 रात 10 बजे पार्किंग में खड़ी की थी कार

सेक्टर-77 स्थित ग्रह प्रवेश सोसायटी में नीतू मानधना परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी ग्रैंड विटारा मॉडल कार बेसमेंट पार्किंग में खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने घर चली ग

सुबह पार्किंग में नहीं मिली कार

शनिवार सुबह करीब 10 बजे नीतू मानधना पार्किंग में पहुंचीं तो उनकी कार वहां नहीं मिली। उन्होंने सोसायटी परिसर और आसपास कार की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार चोरी कर ली है।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश

पीड़िता ने सोसायटी के एओए पदाधिकारियों और पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें