[gtranslate]
[gtranslate]

मुर्गी पालन की आड़ में फरारी काट रहा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

नोएडा। बिहार के नालंदा में मुर्गी पालन का काम कर फरारी काट रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को फेज-1 थाना पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को सेक्टर-10 से उस समय दबोचा गया, जब वह अपने एक परिचित से मिलने नोएडा आया था।

चार्जशीट के बाद खुद को समझ बैठा था सुरक्षित

पुलिस के अनुसार, आरोपी को लगा था कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी। इसी बीच पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। लगातार निगरानी के बाद जैसे ही उसके नोएडा आने की सूचना मिली, पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य

नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय मयंक तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 में फेज-1 थाना पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह का सरगना हरौला गांव निवासी विशाल है। गिरोह में बिहार के गौतम चौधरी, रतन चौधरी और शेखपुरा निवासी राज कमल महतो भी शामिल थे। सभी मिलकर एनसीआर में वाहन और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गैंगस्टर एक्ट के बाद से था फरार

लगातार चोरी की घटनाओं के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मार्च 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद से रतन चौधरी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें