[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में ढाई साल से बंद फव्वारे बने मुसीबत, सेक्टर-50 और 51 के पार्कों में जमा गंदे पानी से बीमारी का खतरा

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-50 स्थित मेघदूतम पार्क और सेक्टर-51 के चिल्ड्रन पार्क में फव्वारे पिछले करीब दो से ढाई वर्षों से बंद पड़े हैं। फव्वारों की वाटर बॉडी में बरसात का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिसके चलते आसपास बीमारी और महामारी का खतरा बढ़ने लगा है। जमा पानी में मच्छरों के साथ-साथ अन्य जीव-जंतु भी पनप रहे हैं।

लगातार शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय निवासियों का कहना है कि फव्वारों को ठीक कराने के लिए लगातार अनुरोध और शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक इन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया है। लंबे समय से बंद पड़े फव्वारे पार्कों की सुंदरता को प्रभावित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी पैदा कर रहे हैं।

रितु माहेश्वरी के कार्यकाल को याद कर रहे शहरवासी

शहरवासियों का कहना है कि पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी के कार्यकाल के बाद नोएडा की स्वच्छता, सुंदरता और ब्यूटीफिकेशन पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निवासियों के अनुसार उनके कार्यकाल में शहर के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे।

नोएडा के प्रवेश द्वारों से लेकर पार्कों तक हुआ था सौंदर्यीकरण

निवासियों का कहना है कि श्रीमती रितु माहेश्वरी के कार्यकाल में नोएडा शहर के प्रवेश द्वारों को बेहद खूबसूरत बनाया गया। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यांत्रिक विभाग के अधिकारी श्री सलिल यादव सहित अन्य अधिकारियों के प्रयासों से शहरभर के फव्वारों को दुरुस्त कर संचालित कराया गया था तथा रंग-बिरंगी लाइटें लगवाने पर भी जोर दिया गया था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें