[gtranslate]
[gtranslate]

फिजियो भारत-8 में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन का शोध अव्वल, पूरी टीम सम्मानित

विज्ञापन

नोएडा/गुरुग्राम। आर्टेमिस अस्पताल, गुरुग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित फिजियो भारत-8 सम्मेलन में नोएडा की फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य से खास पहचान बनाई। सम्मेलन का इस वर्ष का विषय “आकलन, साक्ष्य और मूल्यांकन के माध्यम से दर्द प्रबंधन कौशल को आगे बढ़ाना” रहा। 13 सितंबर को फाउंडेशन की ओर से प्रस्तुत शोध को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ माना। इसके लिए पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय मंच पर शोध ने बनाई अलग पहचान

फिजियो भारत-8 में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों फिजियोथेरेपिस्ट, चिकित्सक और शोधार्थी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान फाउंडेशन की सदस्य विधा पांडे ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से शोध कार्य प्रस्तुत किया, जिसकी विशेषज्ञों ने सराहना की। सर्वश्रेष्ठ शोध के लिए फाउंडेशन की टीम को सम्मान मिलना संस्था के शोध और क्लीनिकल कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. महीपाल सिंह को ‘सेवा रत्न’, अन्य सदस्यों को भी सम्मान

सम्मेलन में फाउंडेशन के सदस्यों को उनके अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा गया। डॉ. महीपाल सिंह को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए ‘फिजियो भारत सेवा रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया। वहीं रोगी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव को ‘फिजियो भारत रोगी सेवा रत्न पुरस्कार’ मिला।

शिक्षा और शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सुष्मिता भाटी को ‘शैक्षणिक उत्कर्ष पुरस्कार’, जबकि उभरती प्रतिभा के रूप में अभिनव प्रताप सिंह को ‘उभरती प्रतिभा रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

सम्मान ने बढ़ाया टीम का उत्साह

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, शोध के प्रति समर्पण और मरीजों के बेहतर उपचार के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान टीम को भविष्य में और बेहतर शोध एवं सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें