[gtranslate]
[gtranslate]

फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा को जल्द मिलेगी सीधी सड़क कनेक्टिविटी

नोेएडा।फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच सीधी सड़क कनेक्टिविटी के लिए यमुना नदी पर बने मंझावली पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण मानसून के बाद शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़क निर्माण की तैयारियों में जुटा है और किसानों से खरीदी गई जमीन का कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 सड़क निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये का बजट जारी

संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए राज्य सरकार पहले ही 66 करोड़ रुपये का बजट जारी कर चुकी है। बजट उपलब्ध होने के बाद विभाग निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। मानसून समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

 सफर होगा आसान, समय और ईंधन की होगी बचत

संपर्क मार्ग बनने के बाद फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो जाएगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यातायात भी अधिक सुगम होगा।

 36 साल पुरानी योजना अब हो रही साकार

फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को सीधे जोड़ने की योजना करीब 36 वर्ष पहले तैयार की गई थी। हालांकि लंबे समय तक यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। वर्ष 2014 में इस परियोजना ने गति पकड़ी और अब मंझावली पुल बनने के बाद संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू होने से इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें