[gtranslate]
[gtranslate]

एमपी-1 एलिवेटेड रोड का विस्तार सेक्टर-60 तक, डीपीआर तैयार करने का काम शुरू

 नोएडा। शहर में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से एमपी-1 रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का दायरा करीब 1.5 किलोमीटर बढ़ा दिया गया है। अब यह ऊंचा मार्ग रजनीगंधा अंडरपास (सेक्टर-3) से शुरू होकर सेक्टर-60 तक बनाया जाएगा, जहां इसे एमपी-2 रोड से जोड़ा जाएगा। इसके बनने से दिल्ली से नोएडा के आईटी और औद्योगिक क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा और डीएनडी से सेक्टर-62 तक का सफर लगभग 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

आईआईटी रुड़की तैयार करेगी डीपीआर

परियोजना का डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का जिम्मा आईआईटी रुड़की को सौंपा गया है। नोएडा प्राधिकरण ने कंसल्टेंसी शुल्क के रूप में लगभग एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार डीपीआर तैयार करने का काम शुरू हो चुका है और अगले महीने तक रिपोर्ट तैयार होने की संभावना है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संशोधित अलाइनमेंट को मिली मंजूरी

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने हाल ही में एलिवेटेड रोड के संशोधित अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। अलाइनमेंट तय नहीं होने के कारण यह परियोजना लंबे समय से रुकी हुई थी। अब अलाइनमेंट फाइनल होने और डीपीआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही परियोजना का विस्तार कर इसे सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक ले जाने का निर्णय लिया गया है।

5.43 किलोमीटर लंबी होगी छह लेन सड़क

आईआईटी रुड़की ने जून में परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसके बाद प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया और प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। छह लेन की यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-3 से शुरू होकर सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-22 (टी-प्वाइंट), सेक्टर-57 होते हुए सेक्टर-60 तक जाएगी। परियोजना की कुल लंबाई 5.43 किलोमीटर होगी, जिसमें 1.5 किलोमीटर का नया विस्तार शामिल है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें