[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के हमलावर होने पर विशेषज्ञों ने बताया समाधान, नसबंदी को बताया कारगर उपाय

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुत्तों के आक्रामक व्यवहार को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विशेषज्ञों के अनुसार झुंड में एकत्र होने, आनुवांशिक कारणों और विभिन्न नस्लों के व्यवहार के चलते कुत्तों में आक्रामकता देखने को मिलती है। इसका प्रभावी समाधान नसबंदी को बताया गया।

आवारा कुत्ते अचानक लोगों पर कर देते हैं हमला

विशेषज्ञों ने बताया कि अक्सर आवारा कुत्ते लोगों पर अचानक हमला कर देते हैं। कई मामलों में कुत्ते पीछे से हमला करते हैं, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिलता। झुंड में घूमने वाले कुत्तों में यह व्यवहार ज्यादा देखने को मिलता है।

झुंड में होने पर कुत्तों के आक्रामक होने की संभावना बढ़ती है

सम्मेलन में विशेषज्ञों ने बताया कि आवारा कुत्ते अक्सर झुंड में रहने के दौरान अधिक हमलावर हो जाते हैं। हालांकि कुछ पालतू कुत्ते भी आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं। ऐसे मामलों में आनुवांशिक कारणों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अकेले कुत्ते आमतौर पर नहीं होते आक्रामक

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डोनाल्ड ब्रुम ने सम्मेलन में कुत्तों के व्यवहार पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड में एकत्र होने पर आक्रामकता बढ़ने की संभावना रहती है। उनके अनुसार अकेले रहने वाला सामान्य कुत्ता आमतौर पर आक्रामक व्यवहार नहीं करता।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें