[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के सेक्टर-99 में तेज रफ्तार SUV की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार इंजीनियर की मौत

नोएडा। सेक्टर-99 कट के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार युवक अरनव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

टक्कर से बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। बाइक का पहिया और शॉकर अलग होकर सड़क पर जा गिरे, जबकि एसयूवी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार के कारण टक्कर का असर काफी गंभीर रहा।

मां की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मृतक अरनव की मां शालिनी वर्मा, जो नोएडा सेक्टर-110 की निवासी और पेशे से चिकित्सक हैं, ने सेक्टर-39 थाने में आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लापरवाही से चल रही SUV ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, अरनव शनिवार दोपहर अपनी बाइक से सेक्टर-99 से सेक्टर-49 की ओर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे सेक्टर-99 टी-प्वाइंट पर लखनऊ नंबर की तेज रफ्तार एसयूवी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अरनव सड़क पर दूर तक घिसट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें