नोएडा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते बिजली लोड के बीच नोएडा के सेक्टर-47 और बरौला गांव के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सेक्टर-47 स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 10 MVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इस बड़े तकनीकी अपग्रेड के बाद अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारू, स्थिर और निर्बाध होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत
अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते लोड और गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए यह ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी।
सेक्टर-47 और बरौला गांव को होगा सीधा लाभ
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई थी, खासकर पीक आवर्स में सप्लाई प्रभावित होती थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है।






