[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में बिजली कनेक्शन विवाद: विधायक ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से की बात, बोले- माफियाओं पर कार्रवाई हो, आम लोगों को मिले राहत

नोएडा। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर बढ़े विवाद के बीच नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की है। विधायक ने कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की मौजूदा समस्याओं, रोजमर्रा की परेशानियों और जमीनी हकीकत से अधिकारियों को अवगत कराया। Noida News

वैध बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने की मांग

विधायक पंकज सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि वैध बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जिन लोगों के पास वैध कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों और शर्तों के आधार पर अस्थायी (Temporary) बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था पर विचार किया जाए। Noida News

माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, आम लोगों को राहत की पैरवी

पंकज सिंह ने अधिकारियों से बिजली के अवैध नेटवर्क और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा, लेकिन साथ ही आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों और वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे लोगों का वैध कनेक्शन नहीं काटा जाएगा और आगे की कार्रवाई भी जमीन से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। Noida News

 

बिजली कनेक्शन का मुद्दा पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं विधायक

हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन का मुद्दा पंकज सिंह पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने डूब क्षेत्र में बने भवनों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की थी। Noida News

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें