ग्रेटर नोएडा में चुनावी सरगर्मियां तेज, टिकटों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

 ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव की घोषणा में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत सभी प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। मौजूदा विधायकों के टिकट कटने और नए चेहरों को मौका मिलने की अटकलों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा

सबसे अधिक चर्चा भाजपा के संभावित टिकट वितरण को लेकर हो रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जानकारों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि संगठन इस बार मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताएगा या नए चेहरों को मौका देगा। सोशल मीडिया पर भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिससे चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।

जनसंपर्क अभियान से मजबूत कर रहे दावेदारी

पिछले कुछ महीनों से विभिन्न दलों के कई नेता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। गांवों की चौपालों, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में उनकी लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स और बैनरों को भी संभावित टिकट की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गतिविधियों के बढ़ने से चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है।

दादरी सीट पर कई नाम चर्चा में

दादरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री और वर्तमान एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी के पुत्र आशीष भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सत्येंद्र अवाना, इंदर नागर, प्रणीत भाटी और सुभाष भाटी समेत कई नेताओं के नाम संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। हालांकि टिकट किसे मिलेगा, इसका अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा, लेकिन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज होती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें