[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के सर्फाबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग, CMO से मिला युवा टीम का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन

निजी भवन में चल रही डिस्पेंसरी, हर महीने 21,250 रुपये किराया

ज्ञापन में बताया गया कि सर्फाबाद घनी आबादी वाला गांव है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सरकारी डिस्पेंसरी निजी भवन में संचालित हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को हर महीने 21,250 रुपये किराये के रूप में भुगतान करना पड़ता है। संस्था ने गांव में डिस्पेंसरी के लिए स्थायी सरकारी भवन बनाने की मांग की है।

सरकारी भवन बनने से राजस्व की बचत के साथ बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को बताया कि यदि गांव में सरकारी डिस्पेंसरी के लिए भवन का निर्माण कराया जाता है तो इससे हर महीने दिए जाने वाले किराये की बचत होगी। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। संस्था ने ककराला गांव की तर्ज पर सर्फाबाद में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने की मांग की है।

CMO ने सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल में युवा टीम सर्फाबाद के अध्यक्ष सोनू यादव के अलावा श्यामी यादव, गजेन्द्र यादव सिंह और नरेंद्र यादव मौजूद रहे। संस्था ने गांव की आबादी और स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें