[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक सीधी सड़क का निर्माण शुरू

 नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यमुना प्राधिकरण ने 60 मीटर चौड़ी सड़क के करीब तीन किलोमीटर हिस्से का निर्माण शुरू कर दिया है। इस सड़क के तैयार होने के बाद ग्रेटर नोएडा से सीधे 60 मीटर रोड के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना संभव होगा।

एक महीने में पूरा होगा तीन किलोमीटर का निर्माण

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और अगले एक महीने के भीतर तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दयानतपुर से सबौता तक सात किलोमीटर सड़क का होगा विस्तार

तीन किलोमीटर सड़क बनने के बाद इस मार्ग को दयानतपुर से सबौता तक करीब सात किलोमीटर और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे आगे के निर्माण कार्य में कोई बड़ी बाधा नहीं रहेगी।

जमीनी विवाद सुलझने से दूर हुई निर्माण की बाधा

अब तक 60 मीटर सड़क का निर्माण कई स्थानों पर भूमि संबंधी विवाद के कारण रुका हुआ था। यमुना प्राधिकरण ने इन विवादों का समाधान कर सड़क निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है, जिसके बाद परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें