[gtranslate]
[gtranslate]

डीएमआईसी टाउनशिप की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, सड़क होगी छह लेन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत विकसित हो रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप तक बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। दादा गोलचक्कर से डीएमआईसी टाउनशिप को जोड़ने वाली करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी योजना के तहत 130 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित दादा गोलचक्कर से डीएमआईसी टाउनशिप तक जाने वाले मार्ग का विस्तार किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी।

एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब को मिलेगा फायदा

इस परियोजना के पूरा होने के बाद जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहनों, खासकर मालवाहक ट्रकों की आवाजाही आसान होगी। इसके अलावा प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स हब को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

25.63 करोड़ रुपये से होगा निर्माण कार्य

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सतीश यादव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण पर 25.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत सड़क को छह लेन करने के साथ-साथ दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें