[gtranslate]
[gtranslate]

गंगाजल में बैक्टीरिया का दावा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 100 से ज्यादा लोग बीमार

 नोेएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट निराला ग्रीन आर्क सोसायटी में दूषित गंगाजल की आपूर्ति से 100 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। निवासियों का आरोप है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण बड़ी संख्या में लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

 जांच में बैक्टीरिया मिलने का दावा

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि पानी की जांच में बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इस खुलासे के बाद सोसायटी के 11 टावरों में रहने वाले करीब 1,640 परिवारों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

एओए और प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

निवासियों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उनका कहना है कि यदि शिकायतों पर पहले ध्यान दिया जाता, तो इतने लोग बीमार नहीं पड़ते।

 दो महीने से मिल रही थीं पानी की शिकायतें

सोसायटी के लोगों के अनुसार, पिछले दो महीने से गंगाजल की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। वहीं, बीते एक सप्ताह के दौरान सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुपों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी, जिसके बाद मामला गंभीर रूप से सामने आया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें