नोएडा के पॉश सेक्टर में हाहाकार: RWA ने प्राधिकरण को लिखा पत्र, निवासी बोले- खुद को बंधक महसूस कर रहे हैं; पढ़े पूरी खबर

नोएडा में कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की लगातार हड़ताल से कई सेक्टरों में गंदगी का अंबार लग गया है। खासकर सेक्टर-105 समेत आसपास के इलाकों में हालात गंभीर बताए जा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच सड़कों और पार्कों के किनारे जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

पॉश सेक्टरों में फैल रही बदबू और गंदगी

सेक्टर-105 RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि सफाई व्यवस्था ठप होने से आवासीय इलाकों, पार्कों और मुख्य सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लग गए हैं। गर्मी में कचरा सड़ने से बदबू और संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

डेंगू-मलेरिया फैलने का खतरा

RWA का कहना है कि गंदगी के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। सेक्टरवासियों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

“निवासी खुद को बंधक महसूस कर रहे”

RWA अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एजेंसी की आए दिन होने वाली हड़ताल से लोग खुद को असहाय और बंधक महसूस कर रहे हैं। लोगों का घरों से निकलना और सड़कों से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

प्राधिकरण के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें

RWA ने नोएडा प्राधिकरण से तत्काल वैकल्पिक सफाई व्यवस्था लागू करने, लापरवाह एजेंसी पर भारी जुर्माना लगाने और भविष्य के लिए स्थायी बैकअप प्लान तैयार करने की मांग की है।

“जनहित में तुरंत हो कार्रवाई”

दिव्य कृष्णात्रेय ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण नागरिकों के स्वास्थ्य और जनहित को देखते हुए जल्द कार्रवाई करेगा और नोएडा को इस गंदगी और स्वास्थ्य संकट से राहत दिलाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें