[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में कैंसर पर शोध: क्रोमोजोम और कोशिकाओं में बदलाव पर नजर रखना जरूरी, सिंगल सेल्स टेस्ट से मिलेगी मदद

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जोखिम को समझने और समय रहते असामान्य बदलावों की पहचान करने के लिए केवल सामान्य जांच ही पर्याप्त नहीं हो सकती। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए क्रोमोजोम में होने वाले बदलावों पर नजर रखना और सिंगल सेल्स विश्लेषण जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। इससे उन असामान्य बदलावों की पहचान करने में मदद मिल सकती है, जो सामान्य जांच में पकड़ में नहीं आते।

विज्ञापन

 गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन कैंसर रिसर्च’ में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने कैंसर अनुसंधान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सम्मेलन में अमेरिका के रटगर्स कैंसर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यू जर्सी के प्रोफेसर रेमंड ब्रिर्गे भी शामिल हुए। उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में कैंसर से जुड़े आनुवंशिक बदलावों और आधुनिक जांच तकनीकों की जानकारी दी।

डीएनए की मरम्मत में गड़बड़ी से बदल सकते हैं क्रोमोजोम

प्रोफेसर रेमंड ब्रिर्गे ने बताया कि रेडिएशन के कारण डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है। कोशिकाओं में डीएनए टूटने और उसकी मरम्मत के दौरान गड़बड़ी होने से क्रोमोजोम में असामान्य बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव कोशिकाओं के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में कैंसर के विकास से जुड़े हो सकते हैं।

सिंगल सेल्स टेस्ट से अलग-अलग कोशिकाओं का होगा अध्ययन

प्रोफेसर ने बताया कि सिंगल सेल्स विश्लेषण के माध्यम से प्रत्येक कोशिका का अलग-अलग अध्ययन किया जा सकता है। इससे कोशिकाओं के बीच अंतर और उनमें मौजूद असामान्य बदलावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। उन्होंने भारत में आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार करने और उनकी लागत कम रखने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन तकनीकों का लाभ मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें