[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में 1600 करोड़ की बिजली चोरी मामले में कार्रवाई, जांच में लापरवाही पर ACP और कोतवाली प्रभारी हटाए गए

विज्ञापन

नोएडा । नोएडा हरनंदी के डूब क्षेत्र में माफिया और ठेकेदारों द्वारा कथित तौर पर की गई 1600 करोड़ रुपये की बिजली चोरी के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी (एसीपी) और सेक्टर-63 कोतवाली प्रभारी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरोप है कि दोनों अधिकारी निर्धारित समय सीमा में न तो जांच पूरी कर सके और न ही मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी कर पाए।

विज्ञापन

 बड़े माफिया और ठेकेदारों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

सूत्रों के मुताबिक, मामले में कथित मिलीभगत करने वाले यूपीपीसीएल के अधिकारियों, बड़े माफिया और ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस अब तक उन लोगों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर पाई, जिनकी भूमिका बिजली चोरी के इस बड़े मामले में बताई जा रही है।

 केवल 21 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

मामले में अब तक 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि इन लोगों की भूमिका मकान मालिकों से बिजली बिलों की वसूली करने और लकड़ी के खंभे लगाकर समानांतर बिजली लाइन तैयार करने तक सीमित थी। हालांकि, मामले के बड़े आरोपितों तक पुलिस की जांच नहीं पहुंच सकी।

 1600 करोड़ की रकम की रिकवरी भी अटकी

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल 1600 करोड़ रुपये की कथित बिजली चोरी से जुड़े धन की वसूली को लेकर है। सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों तक यह रकम पहुंचने का आरोप है, उनके नाम अभी तक सामने नहीं आ सके हैं। उनसे रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में बड़े माफिया, ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच तथा रकम की वसूली पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें