[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा 157 स्कूलों के बाहर लगने चाहिए छूट संबंधी बोर्ड, किसानों के बच्चों को मिले दाखिले का लाभ

विज्ञापन

नोएडा । ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित प्रशासनिक कार्यालय में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) वंदना त्रिपाठी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूमि पर संचालित स्कूलों और अस्पतालों में किसानों, ग्रामीणों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित बोर्ड लगाए जाने की मांग की।

 

 

2015 में जारी निर्देश के बावजूद नहीं लगे डिस्प्ले बोर्ड

संगठन के संयोजक डीपी चौहान ने एसीईओ को बताया कि वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर नोएडा प्राधिकरण को निर्देश दिए गए थे कि प्राधिकरण क्षेत्र के सभी स्कूलों एवं अस्पतालों में लीज डीड के अनुसार ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी 10×15 फीट के बोर्ड पर लिखवाकर संस्थानों के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 25 जुलाई 2015 को नोएडा प्राधिकरण में बैठक भी हुई थी और संबंधित परियोजना अभियंताओं के माध्यम से स्कूलों एवं अस्पतालों को डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए सूचित किया गया था।

 

किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों के शोषण का आरोप

ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि वर्ष 2015 से लेकर 2026 तक करीब 11 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अधिकांश स्कूलों और निजी अस्पतालों के बाहर निर्धारित डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लीज डीड के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान किसानों को छूट नहीं मिल रही है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले में भी समस्याएं सामने आ रही हैं।

157 स्कूलों को नोटिस जारी कर दाखिले सुनिश्चित कराने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की कि प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटित किए गए सभी 157 स्कूलों को नोटिस जारी कर लीज डीड की शर्तों के अनुसार 10×15 फीट के डिस्प्ले बोर्ड लगवाए जाएं। साथ ही किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निर्धारित नियमों के तहत स्कूलों में दाखिला दिलाया जाए। प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनने के बाद एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, सतेन्द्र गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें