नोएडा में ट्रांसपोर्ट हड़ताल का बड़ा असर: दूध-सब्जी से लेकर ऑनलाइन डिलीवरी तक प्रभावित, शहर में मची हलचल

Noida News: ग्रीन टैक्स में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ नोएडा में  ट्रांसपोर्टरों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। नोएडा ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में चल रही हड़ताल के कारण शहर की परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

करीब छह हजार ट्रकों के पहिए थमे

हड़ताल के चलते सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहे। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले करीब छह हजार ट्रकों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे माल ढुलाई और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर असर पड़ा।

“बढ़ती लागत से काम करना मुश्किल”

एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल भाटी ने कहा कि डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, ग्रीन टैक्स और अन्य खर्चों ने ट्रांसपोर्ट कारोबार की लागत काफी बढ़ा दी है। इसके बावजूद माल भाड़े में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई, जिससे ट्रकों का संचालन घाटे का सौदा बन गया है। वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चौधरी शिव कुमार ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो ट्रांसपोर्ट कारोबार पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने साफ किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

औद्योगिक इकाइयों और डिलीवरी सेवाओं पर असर

हड़ताल का असर औद्योगिक क्षेत्रों और वेयरहाउस संचालन पर भी दिखाई देने लगा है। कई कंपनियों की डिस्पैच प्रक्रिया धीमी पड़ गई है, जबकि ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

दूध, सब्जी और ई-कॉमर्स सप्लाई प्रभावित

ट्रांसपोर्ट नगर और प्रमुख लॉजिस्टिक हब पर बड़ी संख्या में ट्रकों के खड़े रहने से दूध, सब्जी, फल और ई-कॉमर्स शिपमेंट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आने वाले दिनों में हड़ताल जारी रहने पर सप्लाई चेन पर और अधिक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें