[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-117 में जलभराव, हरित क्षेत्र और अन्य समस्याओं पर प्राधिकरण गंभीर, आरडब्ल्यूए की मांगों पर दिए निर्देश

नोएडा।नोएडा सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर की लंबे समय से लंबित सिविल एवं हॉर्टिकल्चर विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) श्री ए.के. अरोड़ा तथा उद्यान विभाग के निदेशक श्री आनंद मोहन सिंह से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की।

सेक्टर ले-आउट एवं जलभराव की समस्या उठाई

प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक (सिविल) श्री ए.के. अरोड़ा के समक्ष मांग रखी कि नोएडा के 5 प्रतिशत श्रेणी के सेक्टरों में प्लॉट क्रमवार न होने के कारण नए आगंतुकों, आपातकालीन सेवाओं तथा आम नागरिकों को सही पते तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसलिए सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर सेक्टर का ले-आउट प्लान (मानचित्र) स्थापित कराया जाए। इसके अलावा सेक्टर-117 के एस.बी. ब्लॉक की नालियों के गलत स्लोप के कारण वर्षों से बनी जलभराव, मकानों एवं बेसमेंट में सीलन तथा पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

बच्चों के लिए प्ले स्टेशन एवं हरित क्षेत्र के रखरखाव की मांग

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान विभाग के निदेशक श्री आनंद मोहन सिंह से मुलाकात कर सेक्टर-117 में छोटे बच्चों के लिए मल्टीप्ले चिल्ड्रन प्ले स्टेशन एवं झूले स्थापित कराने का अनुरोध किया। साथ ही सेक्टर की सभी ग्रीन बेल्टों में नियमित निराई-गुड़ाई, घास की कटाई, साफ-सफाई तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए हाई टेंशन विद्युत लाइनों को स्पर्श कर रहे पेड़ों की तत्काल प्रूनिंग (छंटाई) कराने की मांग रखी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक-दो दिन के भीतर मौके का निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

आरडब्ल्यूए ने जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का समय देने एवं समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि सेक्टर-117 की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें