[gtranslate]
[gtranslate]

तिरंगे के साथ गूंजी दिव्यांग बच्चों की कला, फर्स्टवन में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास

नोएडा। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-122 स्थित कम्युनिटी हॉल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और ध्वजारोहण के साथ हुई।

दिव्यांग बच्चों की कलाकृतियां बनीं समारोह का आकर्षण

समारोह में फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने हाथों से पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, रेजिन आर्ट और राखी तैयार कर अतिथियों को भेंट किए। ड्राइंग प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, डांस और रिदमिक योगा की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

अतिथियों ने शोकेस गैलरी में सराही बच्चों की प्रतिभा

मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु, पूर्व सचिव एपेडा, और विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश, ने बच्चों की शोकेस गैलरी का अवलोकन किया। दोनों अतिथियों ने बच्चों की कला और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने इस मुहिम में साथ देने की बात कही।

आत्मनिर्भर बनना ही बच्चों के लिए असली आजादी: डॉ. महीपाल सिंह

डॉ. महीपाल सिंह ने कहा कि इन बच्चों के लिए असली आजादी आत्मनिर्भर बनना है। आज फाउंडेशन के बच्चे पैरामेडिकल, कौशल प्रशिक्षण और पैरा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैरा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करना हमारा लक्ष्य है। बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां उनके आत्मविश्वास और हुनर का प्रतीक हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें